Lexus LX 500d Deliveries Commenced across India, check all details भारत में शुरू हुई इस लग्जरी SUV की डिलीवरी, फीचर्स जान आप भी कहेंगे वाह; 3 करोड़ कीमत फिर भी बुकिंग फुल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Lexus LX 500d Deliveries Commenced across India, check all details

भारत में शुरू हुई इस लग्जरी SUV की डिलीवरी, फीचर्स जान आप भी कहेंगे वाह; 3 करोड़ कीमत फिर भी बुकिंग फुल

लेक्सस (Lexus) की सुपर-लक्जरी SUV LX 500d की डिलीवरी भारत में शुरू हो चुकी है। ये SUV मार्च 2025 में लॉन्च हुई थी। भारत में इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 02:19 PM
share Share
Follow Us on
भारत में शुरू हुई इस लग्जरी SUV की डिलीवरी, फीचर्स जान आप भी कहेंगे वाह; 3 करोड़ कीमत फिर भी बुकिंग फुल

मार्च 2025 में लॉन्च होने के बाद अब लेक्सस (Lexus) की सुपर-लक्जरी SUV LX 500d की डिलीवरी भारत में शुरू हो चुकी है। यह कार हाई-प्रोफाइल लोगों और लग्जरी कार पसंद करने वालों के बीच काफी चर्चित है। लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने बताया है कि ग्राहक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और डिलीवरी की शुरुआत होते ही बाजार में इसकी मांग और बढ़ गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

ये भी पढ़ें:ऑडी और BMW की छुट्टी करने आई लेक्सस की एक नई लग्जरी कार, पीछे सीट में लगाई तकिया

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Lexus LX

Lexus LX

₹ 2.82 - 3.12 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Land Cruiser

Toyota Land Cruiser

₹ 2.31 - 2.41 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Eletre

Lotus Eletre

₹ 2.55 - 2.99 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz G-Class with EQ Power

Mercedes-Benz G-Class with EQ Power

₹ 3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW XM

BMW XM

₹ 2.6 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz Maybach EQS

Mercedes-Benz Maybach EQS

₹ 2.28 - 2.63 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कितनी है कीमत?

LX 500d की कीमतें आपको चौंका सकती हैं। इसके Urban ग्रेड वैरिएंट की कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Overtrail ग्रेड वैरिएंट की कीमत 3.12 करोड़ (एक्स-शोरूम) रुपये है। मार्च 2025 में बुकिंग शुरू होते ही लेक्सस (Lexus) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब कंपनी पूरे भारत में डिलीवरी शुरू कर चुकी है।

पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स

इस SUV में दमदार 3.3-लीटर V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 304bhp की पावर और 700nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, जिससे यह गाड़ी किसी भी तरह की सड़क पर आराम से चल सकती है।

इस एसयूवी की टॉप स्पीड 210 km/h है। इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 4 व्हील ड्राइव मोड मिलते हैं।

लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट हिकारू इकेउची (Hikaru Ikeuchi) ने कहा कि हमें नए Lexus LX 500d के लिए मिले उत्साहजनक रिस्पॉन्स से बहुत खुशी है। यह SUV अपने सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर रही है और हमारे ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने का वादा करती है। हम भारत में अपने ग्राहकों के लिए बहुआयामी मोबिलिटी सॉल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लेक्सस LX 500d क्यों है खास?

लेक्सस LX 500d में शानदार लुक और स्टाइल मिलती है। इसमें दमदार पावर और हाई परफॉर्मेंस दी गई है। इसमें हर टेढ़ी-मेढ़ी सड़क पर जबरदस्त पकड़ मिलती है। इसमें लग्जरी और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है।

ये भी पढ़ें:बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ रही इस मारुति SUV पर आया ₹1.70 लाख का डिस्काउंट

अगर आप 3 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं और एक सुपर-लक्जरी, सुपर-पावरफुल SUV की तलाश में हैं, तो लेक्सस LX 500d (Lexus LX 500d) आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।