hero vida vx2 spotted in showrooms ahead of launch on 1 july लॉन्च से पहले शोरूम में दिखा हीरो विडा VX2, इस दिन होगा लॉन्च; जानिए डिटेल्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़hero vida vx2 spotted in showrooms ahead of launch on 1 july

लॉन्च से पहले शोरूम में दिखा हीरो विडा VX2, इस दिन होगा लॉन्च; जानिए डिटेल्स

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड विडा 1 जुलाई, 2025 को एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है। अब लॉन्च से पहले हीरो विडा VX2 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
लॉन्च से पहले शोरूम में दिखा हीरो विडा VX2, इस दिन होगा लॉन्च; जानिए डिटेल्स

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड विडा 1 जुलाई, 2025 को एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है। यह हीरो विडा VX2 होगा जिसे विडा V2 लाइनअप के नीचे रखा जा सकता है। अब लॉन्च से पहले हीरो विडा VX2 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, हीरो विडा VX2 शोरूम में पहुंचने लगी है। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर विस्तार से।

तीन वैरिएंट में मिलेगा स्कटूर

हीरो विडा VX2 को पहली बार बिना किसी छलावरण के देखा गया है। यह मैट येलो शेड और साइड बॉडी पैनल पर VX2 बैज के साथ आती है। इसमें VX2 बैज के अलावा हमें 'प्लस' बैज भी मिलता है। विडा V2 लाइनअप को देखते हुए कहा जा रहा है कि VX2 को लाइट, प्लस और प्रो में पेश किया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Vida V2

Vida V2

₹ 74,000 - 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Deltic Legion

Deltic Legion

₹ 69,490 - 95,990

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Sokudo Rapid

Sokudo Rapid

₹ 82,889

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric AE-29

Hero Electric AE-29

₹ 85,000 - 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Shema Hobby

Shema Hobby

₹ 82,600

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aftek Motors Etwo

Aftek Motors Etwo

₹ 83,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:यामाहा की इस स्कूटर के दीवाने हुए ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

कुछ ऐसी है डिजाइन

हीरो विडा VX2 की एक्स-शोरूम कीमत 65,000 रुपये से शुरू हो सकती है। विडा VX2 अपने LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, LED सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, 12-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ काफी प्रीमियम दिखाई देता है।

इतना मिल सकता है रेंज

अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया जा रहा है कि स्कूटर सिंगल चार्ज पर 165 किमी तक जा सकती है। बता दें कि हीरो विडा VX2 1 जुलाई, 2025 को लॉन्च होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।