Anganwadi Workers Protest in Lakhimpur for Better Pay and Rights लामबंद हुईं कार्यकत्रियां, राज्यकर्मी बनाने की मांग, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAnganwadi Workers Protest in Lakhimpur for Better Pay and Rights

लामबंद हुईं कार्यकत्रियां, राज्यकर्मी बनाने की मांग

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विलोबी मैदान में अपनी मांगों को लेकर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि उन्हें केवल 5500 रुपए मानदेय मिलता है, जिससे घर चलाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 29 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
लामबंद हुईं कार्यकत्रियां, राज्यकर्मी बनाने की मांग

लखीमपुर। जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गुरुवार को शहर के विलोबी मैदान में एकत्र हुईं। अपनी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि उनको महज 5500 रुपए मानदेय दिया जाता है। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राज्यकर्मियों का दर्जा दिया जाए। कार्यकत्रियों का प्रमोशन किया जाए। शोषण बंद किया जाए। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एकत्र हुई कार्यकत्रियों ने सौंपे गए ज्ञापन में मांग कि है कि लाभार्थियों का फेस आईडी से सत्यापन का कार्य बंद किया जाए। जो मोबाइल दिए गए हैं उनकी क्षमता बहुत कम है।

सभी काम ऑनलाइन करने पड़ते हैं। मोबाइल रिचार्ज का भी पैसा नहीं मिल रहा है। नेटवर्क की समस्या आ रही है। लगातार काम करने के बाद भी अक्सर आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय रोक दिया जाता, जबकि समस्याओं के समाधान पर अफसर ध्यान नहीं देते हैं। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी से प्रमोशन के लिए अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। कार्यकत्रियों ने यह भी कहा कि अगर मांगे न मानी गईं तो आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, मंत्री आशा देवी, जिला संरक्षक संजय श्रीवास्तव, सुमित कुमारी, कीर्तनी शुक्ला, राजकुमारी, संतोष कुमारी, छाया यादव, अनीता गौतम समेत तमाम कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।