नगर निगम ने महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
Agra News - रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर निगम ने महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में इन...

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम के सभी वार्डों में एक सराहनीय पहल करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जोनल ऑफिसर और सफाई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इन महिला कर्मियों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन की सराहना की और उन्हें समाज की प्रेरणा बताया। कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महिला सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन बिना किसी शिकायत के अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देती हैं।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने भी इस अवसर पर संदेश जारी करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान महिलाओं की स्मृति में इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर हैं, बल्कि वर्तमान में कार्यरत महिलाओं को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिला सफाई कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।