ग्राहकों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक, सब्सिडी के बिना भी बजट में होगी कीमत
- होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई और QC1 लॉन्च किए हैं। अभी इनकी कीमतों का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई और QC1 लॉन्च किए हैं। अभी इनकी कीमतों का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कंपनी जनवरी 2025 में इसकी कीमतों का एलान करेगी। अब कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा है कि हमारे प्रोडक्ट की कीमतें ग्राहकों के बजट में होंगी। इसके लिए ग्राहकों को सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की भी जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने अपने EV पोर्टफोलियो को इस तरह से डेवलप किया है कि उसके प्रोडक्ट काफी अफॉर्डेबल हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार 2015 से FAME, EMPS और PM E-Drive स्कीम के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दे रही है। कई OEM कह रहे हैं कि इंडस्ट्री के निरंतर डेवलप के लिए सब्सिडी जारी रखने की आवश्यकता है। HMSI पहले साल (365 दिन) करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन करेगी। इसमें एक्टिवा ई और QC1 दोनों शामिल हैं। होंडा के 3 प्लांट हैं जो अलवर (राजस्थान), मानेसर (हरियाणा) और विट्ठलपुर (गुजरात) में स्थित हैं। हालांकि, ईवी का प्रोडक्शन सिर्फ नरसापुरा (कर्नाटक) प्लांट में ही किया जाएगा। इसका मुकाबला ओला, टीवीएस, बजाज और एथर से होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वर्तमान में सरकार की 2 वर्षीय पीएम ई-ड्राइव योजना में फिक्स्ड बैटरी वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 5,000 रुपए प्रति किलोवाट घंटे की सब्सिडी दी जाती है। जिसकी अधिकतम सीमा प्रति वाहन 10,000 रुपए है। अप्रैल 2025 से सब्सिडी को घटाकर 2,500 रुपए प्रति किलोवाट घंटे कर दिया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपए प्रति व्हीकल होगी। सीनियर सरकारी अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि FY2026 में इंसेटिव को आगे बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है।
होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने अपना एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
होंडा QC1 स्कूटर की डिटेल
कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।