365 दिन में 1.67 लाख घरों तक पहुंची ये कार, इसके सामने फ्रोंक्स, डिजायर, स्कॉर्पियो ने किया सरेंडर!
- मारुति सुजुकी बलेनो का दबदबा कायम है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान लोगों ने इस कार को जमकर खरीदा है।

मारुति सुजुकी बलेनो का दबदबा कायम है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान लोगों ने इस कार को जमकर खरीदा है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक के 12 महीने के दौरान इसकी 1,67,161 यूनिट बिकी हैं। बलेनो का अपने सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से होता है। इसकी शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की टॉप-10 कारों की लिस्ट में बलेनो 7वें नंबर पर रही। इसने मारुति फ्रोंक्स, मारुति डिजायर और महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ दिया।
टॉप-10 सेलिंग कार फाइनेंशियल ईयर 2025 | |
मॉडल | सेल्स यूनिट |
मारुति सुजुकी वैगनआर | 1,98,451 यूनिट |
टाटा पंच | 1,96,572 यूनिट |
हुंडई क्रेटा | 1,94,871 यूनिट |
मारुति सुजुकी अर्टिगा | 1,90,974 यूनिट |
मारुति सुजुकी ब्रेजा | 1,89,163 यूनिट |
मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 1,79,641 यूनिट |
मारुति सुजुकी बलेनो | 1,67,161 यूनिट |
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 1,66,216 यूनिट |
मारुति सुजुकी डिजायर | 1,65,021 यूनिट |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 1,64,842 यूनिट |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.7 - 9.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.5 - 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।
मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।