अर्टिगा के बाद इन दो 7-सीटर MPVs का राज, भरोसा ऐसा कि लोग बंद आंखों से खरीद रहे; जानिए सेगमेंट के टॉप-3 मॉडल
मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) FY 2025 में धूम मचाने वाले MPV रही। लेकिन, टोयोटा (Toyota) की इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) और क्रिस्टा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किआ की कैरेंस ने भी बिक्री में तीसरी पोजिशन हासिल की है।

देश में MPV (मल्टी-पर्पज व्हीकल) सेगमेंट का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 (FY 2025) में इस सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले MPV की लिस्ट में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) ने एक बार फिर से बाजी मार ली। वहीं, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) और इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) भी पीछे नहीं रही। इन दोनों कारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आइए इनके बिक्री आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.84 - 13.13 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.6 - 19.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Hycross
₹ 19.94 - 31.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति अर्टिगा ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय MPV अर्टिगा ने इस साल जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने FY 2025 में 1.90 लाख से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की, जो FY 2024 के मुकाबले करीब 41,000 यूनिट ज्यादा है। यानी कि अर्टिगा (Ertiga) की बिक्री में लगभग 28 प्रतिशत का उछाल आया। यह आंकड़े साबित करते हैं कि भारतीय परिवारों में अर्टिगा (Ertiga) की पकड़ आज भी बेहद मजबूत है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और क्रिस्टा की स्थिर पकड़
टोयोटा (Toyota) ने भी अपने ग्राहकों को निराश नहीं किया। FY 2025 में इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) और इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) मिलाकर कंपनी ने 1 लाख से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की। यह आंकड़े पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाते हैं। इनोवा (Innova) आज भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और भरोसेमंद ब्रांड इमेज के चलते खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई है।
मॉडल | FY 2025 | FY 2024 | ग्रोथ |
मारुति अर्टिगा | 1,90,972 | 1,49,747 | 28 % |
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस / क्रिस्टा | 1,07,204 | 98,181 | 9% |
किआ कैरेंस | 64,609 | 63,167 | 2 % |
मारुति XL6 | 37,111 | 45,334 | -18% |
मारुति इनविक्टो | 4,063 | 4,395 | -8% |
किआ कैरेंस (Kia Carens) ने भी कायम रखा भरोसा
तीसरे स्थान पर किआ कैरेंस (Kia Carens) रही, जिसने करीब 64,500 यूनिट्स की बिक्री की। भले ही बढ़त मामूली 2 प्रतिशत की रही, लेकिन यह बताता है कि कैरेंस (Carens) ने अपने सेगमेंट में एक स्थिर जगह बना ली है।
किसे लगा झटका?
जहां एक ओर कई MPV मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ गाड़ियों की बिक्री में गिरावट भी देखने को मिली। मारुति XL6 (Maruti XL6) को सबसे बड़ी चोट लगी, जिसकी बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने इस मॉडल की सिर्फ 37,000 यूनिट्स ही बेच पाई।
वहीं, प्रीमियम MPV मारुति इनविक्टो (Maruti Invicto) की बिक्री भी कुछ खास नहीं रही। FY 2025 में यह मॉडल 5,000 यूनिट्स के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका और इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
FY 2025 में MPV सेगमेंट ने फिर से साबित कर दिया कि भारतीय बाजार में इन गाड़ियों की मजबूत मांग बनी हुई है। जहां एक ओर अर्टिगा और इनोवा जैसी गाड़ियों ने ग्राहकों का दिल जीत लिया, वहीं कुछ मॉडलों को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनियां कैसे नए फीचर्स और बेहतर वैल्यू के साथ ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।