2 दिन बाद भारत में हमेशा के लिए बंद हो जाएगी ये मारुति कार! इसकी कीमत ₹10 लाख से भी कम
मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान सियाज 1 अप्रैल, 2025 से हमेशा के लिए बंद हो सकती है। बता दें कि मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

देश में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान सियाज 1 अप्रैल, 2025 से हमेशा के लिए बंद हो सकती है। बता दें कि मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी ने मार्च से सियाज के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। जबकि अप्रैल, 2025 से इसकी बिक्री भी बंद हो जाएगी। यानी रिपोर्ट्स की माने तो इसे बंद होने में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी सियाज की बिक्री, इसके फीचर्स से लेकर पावरट्रेन और कीमतों के बारे में विस्तार से।
लगातार घट रही मारुति सियाज की बिक्री
अगर बिक्री की बात करें तो FY 2022 में मारुति सुजुकी सियाज को कुल 15,869 ग्राहक मिले थे। जबकि FY 2023 में यह बिक्री घट कर महज 13,610 यूनिट रह गई थी। इसके बाद FY 2024 में और ज्यादा गिरावट के साथ मारुति सियाज को सिर्फ 10,337 ग्राहक मिले। भारतीय मार्केट में लगातार बढ़ती एसयूवी की डिमांड भी सियाज समेत कई सेडान कारों पर भारी पड़ी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसे हैं कार के फीचर्स
दूसरी ओर सियाज में LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप और 16-इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। जबकि कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सियाज में 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105bhp की अधिकतम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मार्केट में मारुति सियाज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 12.29 लाख रुपये तक जाती है। मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी और हुंडई वरना जैसी सेडान कारों से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।