मारुति की ये CNG SUV वेबसाइट से अचानक गायब! क्या बंद हो गई? जानिए कंपनी ने ऐसा क्यों किया
मारुति ग्रैंड विटारा CNG (Maruti Grand Vitara CNG) मारुति की वेबसाइट से अचानक क्यों गायब हो गई है? सबके जहन में यही एक सवाल चल रहा है कि मारुति ने इस कार को बंद कर दिया है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?

भारत की सबसे भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में अपनी पॉपुलर SUV ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) का 2025 अपडेट लॉन्च किया है। नई ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) अब ज्यादा सेफ, ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-पैक हो गई है। लेकिन, इस अपडेट के साथ एक चौंकाने वाली चीज सामने आई है। जी हां, क्योंकि ग्रैंड विटारा साएनजी (Grand Vitara CNG) वर्जन अब वेबसाइट और ब्रॉशर से गायब हो गया है। इसे लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं कि क्या मारुति ने ग्रैंड विटारा सीएनजी को बंद कर दिया है। आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.14 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.7 - 19.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.99 - 19.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ग्रैंड विटारा CNG आखिर कहां गई?
मारुति ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) का CNG वर्जन पहले डेल्टा (Delta) और जेटा (Zeta) वैरिएंट्स में उपलब्ध था, जिनकी कीमतें क्रमशः 13.25 लाख और 15.21 लाख थीं। लेकिन, अब ना तो कंपनी की वेबसाइट पर इसका नाम है और ना ही लेटेस्ट ब्रॉशर में इसका कोई जिक्र है।
क्या मारुति ने ग्रैंड विटारा CNG को किया बंद?
मारुति (Maruti) ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है कि CNG वर्जन बंद किया जा रहा है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि 2025 अपडेट के साथ फिलहाल CNG वर्जन को ऑफिशियली डीलिस्ट कर दिया गया है। संभावना है कि मारुति (Maruti) इसे आगे चलकर अपडेट करके फिर से लॉन्च करे, जैसा कि वह पहले भी कई मॉडल्स के साथ कर चुकी है।
2025 ग्रैंड विटारा में क्या-क्या नया है?
नई ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) अब सिर्फ पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में मिल रही है। इसके साथ कई जबरदस्त फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
सेफ्टी में अब कोई समझौता नहीं
अब सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर हैं। इसमें ESP, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट एंड रियर डिस्क ब्रेक्स, ABS + EBD, 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स और ISOFIX माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
लक्जरी टच और ज्यादा स्टाइल
इसमें अब 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटोमैटिक वर्जन में), PM 2.5 एयर प्यूरीफायर, LED केबिन लाइट्स, रियर सन ब्लाइंड्स और नए 17-इंच अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
इंजन पावरट्रेन
इसमें मिलने वाले इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें पहला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, दूसरा इंजन 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड है, जो e-CVT गियरबॉक्स के साथ आता है।
क्या करें CNG चाहने वाले ग्राहक?
मारुति (Maruti) अपने पोर्टफोलियो में CNG को लेकर काफी एक्टिव हैं। मारुति ऑल्टो (Alto) से लेकर अर्टिगा (Ertiga) तक लगभग हर सेगमेंट में CNG ऑप्शन उपलब्ध है। इसलिए, उम्मीद की जा रही है कि ग्रैंड विटारा सीएनजी (Grand Vitara CNG) को थोड़े बदलावों के साथ दोबारा पेश किया जाएगा।
इंतजार करना ही समझदारी
फिलहाल, ग्रैंड विटारा CNG (Grand Vitara CNG) गायब जरूर है, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं मानी जा रही है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भविष्य में इसे नए फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ वापस ला सकती है। अगर आप CNG SUV की तलाश में हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। अगर फुल-फीचर्ड प्रीमियम SUV चाहिए, तो 2025 ग्रैंड विटारा (2025 Grand Vitara) पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन शानदार विकल्प हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।