देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को खरीदने में अब इतने रुपए ज्यादा लगेंगे, देख लो नई कीमतें
- MG मोटर इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में कंपनी की सबसे सस्ता या यूं कहा जाए कि देश की सबसे सस्ती कॉमेट EV भी शामिल है।

MG मोटर इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में कंपनी की सबसे सस्ता या यूं कहा जाए कि देश की सबसे सस्ती कॉमेट EV भी शामिल है। कंपनी ने इसकी पूरी रेंज की कीमतों में चेंजेस किए हैं। कॉमेट EV को चार वैरिएंट में खरीद सकते हैं, इसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्सक्लूसिव और 100-ईयर एडिशन शामिल हैं। कंपनी ने एंट्री-लेवल एग्जीक्यूटिव की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टॉप-स्पेक 100-ईयर एडिशन और फास्ट चार्जर के साथ बंडल किए गए एक्सक्लूसिव वैरिएंट में 19,000 रुपए बढ़ाए गए हैं।
कॉमेट के एक्सक्लूसिव वैरिएंट (फास्ट चार्जर के बिना) की कीमत में 14,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जबकि एक्साइट वैरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को स्टैंडर्ड के लिए 12,000 रुपए और फास्ट चार्जर वैरिएंट के लिए 17,000 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। MG कॉमेट की एक्स-शोरूम कीमतें अब 7 लाख रुपए से लेकर 9.84 लाख रुपए तक हैं। दो दरवाजे वाली इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को पावर देने के लिए एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 17.3kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक फुल चार्ज होने पर 230Km की रेंज देने का दावा करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Comet EV
₹ 7 - 9.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 457
₹ 4.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900 RS
₹ 16.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।
इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।
MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।