New MG 4 EV revealed as Creta sized hatchback क्रेटा के साइज बराबर आ रही ये इलेक्ट्रिक हैचबैक, फुल चार्ज पर 350km दौड़ेगी! डिटेल आ गई सामने, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़New MG 4 EV revealed as Creta sized hatchback

क्रेटा के साइज बराबर आ रही ये इलेक्ट्रिक हैचबैक, फुल चार्ज पर 350km दौड़ेगी! डिटेल आ गई सामने

  • चीन में रेगुलेटर ने नई MG 4 हैचबैक का खुलासा किया है। जिसमें नई जनरेशन की EV के बाहरी हिस्से और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 03:29 PM
share Share
Follow Us on
क्रेटा के साइज बराबर आ रही ये इलेक्ट्रिक हैचबैक, फुल चार्ज पर 350km दौड़ेगी! डिटेल आ गई सामने

चीन में रेगुलेटर ने नई MG 4 हैचबैक का खुलासा किया है। जिसमें नई जनरेशन की EV के बाहरी हिस्से और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। MG 4 के पहली बार पेश किए जाने के दो साल बाद ही नई जनरेशन का आना थोड़ा आश्चर्यजनक है, लेकिन हैचबैक यूरोपीय बाजारों में काफी लोकप्रिय है। हालांकि, घरेलू बाजार में इसकी बिक्री खराब है। मौजूदा MG 4 को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था, क्योंकि भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक हैचबैक का मूल्यांकन किया जा रहा था। खास बात ये है कि ये क्रेटा के साइज की हैचबैक है।

नई MG 4 का एक्सटीरियर
नई जनरेशन की MG 4 अपने पिछले मॉडल से बड़ी है, जिसकी लंबाई 4,395mm, चौड़ाई 1,842mm और ऊंचाई 1,551mm है। इसका व्हीलबेस 2,750mm है। इस डायमेंशन के कारण यह 108mm लंबी, 4mm चौड़ी, 35mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 45mm लंबा है। दरअसल, नई MG 4 भारत में बिकने वाली हुंडई क्रेटा या MG विंडसर जैसी कारों से लगभग हर पैमाने पर बड़ी है, जो इसे एक बड़ी हैचबैक बनाती है। यूरोपीय बाजारों में इसके कॉम्पटीटर में फॉक्सवैगन ID.3 शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:ओला बाइक बुक कर चुके ग्राहकों को झटका! डिलीवरी का इंतजार अप्रैल तक बढ़ा

साइबरस्टर से लिए गए एलिमेंट
ऑटो एक्सपो 2023 में पेश EV की तुलना में बिल्कुल नई हैचबैक में नया डिजाइन किया गया फ्रंट-एंड, नए डोर और रियर एंड है। यहां तक कि ग्रीनहाउस भी अब बड़ा दिखता है। MG ने नई 4 में जल्द ही लॉन्च होने वाली साइबरस्टर से कुछ एलिमेंट का इस्तेमाल किया है, जैसे कि पतली हेडलाइट यूनिट, फ्रंट बम्पर पर अग्रेसिव हनीकॉम्ब इनटेक और टेल-लाइट्स में तीर के आकार के LED सिग्नेचर शामिल है।

ये भी पढ़ें:टाटा पंच पर 28% नहीं बल्कि 14% GST लग रहा, टैक्स के 1.72 लाख बच रहे

MG 4 की रेंज, बैटरी और पावरट्रेन
नई MG 4 की बैटरी के स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं। फिर भी माना जा रहा था कि इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेट-अप की सप्लाई रेप्ट बैटरो एनर्जी द्वारा की जाएगी। बैटरी 163hp की मोटर को पावर देती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक को 160kph की टॉप स्पीड हासिल करने में मदद करती है। इसके एंट्री-लेवल फॉर्म में इसके पूर्ववर्ती में 51kWh (नेट) बैटरी थी, जिसकी WLTP रेंज 350km थी, जो 170hp, 250Nm रियर एक्सल-माउंटेड मोटर को पावर देती थी। फीचर्स के मामले में इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटड फ्रंट सीटें और ADAS सूट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।