Aurangabad Forest Department Aims to Plant 627 000 Trees Amid Monsoon बारिश शुरू होने के साथ ही लगने लगेंगे पौधे, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad Forest Department Aims to Plant 627 000 Trees Amid Monsoon

बारिश शुरू होने के साथ ही लगने लगेंगे पौधे

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता।मलतास, कनक चंपा, आंवला, सेमल, बकैन जैसे पौधे शामिल हैं। पौधारोपण वन विभाग की जमीन के साथ सड़क, नहर और नदियों के किनारे किया जाएगा। विभाग के 37 कर्मियों को इस कार्य की...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 13 June 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
बारिश शुरू होने के साथ ही लगने लगेंगे पौधे

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरसात शुरू होने के साथ ही जिले में वन विभाग द्वारा लभग 6 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें सागवान, शीशम, गम्हार, गोल्ड मोहर, अमलतास, कनक चंपा, आंवला, सेमल, बकैन जैसे पौधे शामिल हैं। पौधारोपण वन विभाग की जमीन के साथ सड़क, नहर और नदियों के किनारे किया जाएगा। विभाग के 37 कर्मियों को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सड़क किनारे लगाए जाने वाले पौधों को बांस की जाली से और शहरों में लोहे की जाली से संरक्षित किया जाएगा। किसानों को 80 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे, जिनके लिए प्रति पौधा 10 रुपये जमा करने होंगे।

तीन साल बाद यदि 50 प्रतिशत पौधे जीवित पाए गए तो जमा राशि वापस कर दी जाएगी और प्रति पौधा 60 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। जीविका समूहों को 2.28 लाख पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे, जिन्हें निजी जमीन पर लगाया जा सकेगा। सरकारी संस्थानों जैसे सीआरपीएफ कैंप और जेल में भी पौधारोपण होगा। जेल में पहले भी पौधे लगाए गए हैं। डीएफओ रुचि सिंह ने बताया कि अक्टूबर तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।