भारत में बुरी तरह फ्लॉप हुई ये SUV, 7 महीने में सिर्फ 7 ग्राहक ही मिले; अब कंपनी ला रही इसका नया मॉडल
- सिट्रोन इंडिया के लिए भारतीय बाजार में सेल्स ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। खासकर सिट्रोन C5 एयरक्रॉस की सेल्स का बुरा हाल है। ऐसे में कंपनी अब इस कार का नया मॉडल लाने की तैयारी में है।

सिट्रोन इंडिया के लिए भारतीय बाजार में सेल्स ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। खासकर सिट्रोन C5 एयरक्रॉस की सेल्स का बुरा हाल है। ऐसे में कंपनी अब इस कार का नया मॉडल लाने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन C5 एयरक्रॉस का एक्सटीरियर डिजाइन अर्जेंटीना में एक इंडस्ट्रीयल डिजाइन फाइलिंग के जरिए ऑनलाइन लीक हो गया है। अपकमिंग C-सेगमेंट SUV को 2025 के मिड में पेश होने की उम्मीद है। नेक्स्ट जनरेशन की C5 एयरक्रॉस का एक्सटीरियर डिजाइन पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए C5 एयरक्रॉस कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। मौजूदा मॉडल की तुलना में यह दिखने में ज्यादा लंबी और ज्यादा अग्रेसिव है।
सिट्रोन C5 एयरक्रॉस सेल्स 2024 | |
महीना | यूनिट |
जुलाई 2024 | 0 |
अगस्त 2024 | 1 |
सितंबर 2024 | 1 |
अक्टूबर 2024 | 4 |
नवंबर 2024 | 0 |
दिसंबर 2024 | 1 |
जनवरी 2025 | 0 |
टोटल | 7 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Tucson
₹ 29.27 - 36.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Gloster
₹ 39.56 - 44.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Majestor
₹ 40 - 45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

2026 सिट्रोन C5 एयरक्रॉस में मजबूत और सीधा फ्रंट दिया है, जिसमें स्लिम हेडलैंप और क्यूब के आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट, स्पोर्टी बंपर और थ्री-टियर ग्रिल स्ट्रक्चर दिया है। किनारों पर गहरी नक्काशी के साथ लंबा हॉरिजोंटल बोनट इसे ज्यादा ऑथेंटिक SUV स्टाइल देता है। कार के किनारों पर नेक्स्ट जनरेशन की C5 एयरक्रॉस व्हील आर्च, रूफलाइन, व्हील और D-पिलर के डिजाइन में सिट्रोन-सिग्नेचर क्वर्कीनेस पेश करती है। अपकमिंग मॉडल के टेल लैंप के एक्सटेंडेट हिस्से तक दिया गया है।
नए डिजाइन की गई SUV मौजूदा मॉडल से लगभग 150mm लंबी है। यह सुधार साइड में साफ तौर से दिखाई देता है। पीछे की तरफ, अनोखे ढंग से डिजाइन किए गए टेल लैंप हेडलैम्प के थ्री-पॉइंट लाइट सिग्नेचर को पूरक बनाते हैं। टेलगेट का उभरा हुआ निचला भाग बिल्कुल नए मॉडल के बड़े डायमेंशन पर जोर देता है।
STLA मीडियम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नेक्स्ट जनरेशन की C5 एयरक्रॉस में 1.2-लीटर और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ICE, माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध हो सकती है। पूरे फ्लीट में CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए इस बार डीजल इंजन की पेशकश की संभावना नहीं है। सिंगल-मोटर FWD और डुअल-मोटर AWD कॉन्फिगरेशन में एक प्योर इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी उपलब्ध होना चाहिए, जिसमें पहला 600Km से अधिक की WLTP रेंज प्रदान करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।