अपनी दोनों 5-सीटर पर भारी पड़ी देश की ये सस्ती 7-सीटर कार, कीमत सिर्फ 6.10 लाख; मार्च में बनी नंबर-1
- रेनो इंडिया की मार्च सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 3 मॉडल बेच रही है। इसमें एक सस्ती क्विड हैचबैक, एक काइगर SUV और एक ट्राइबर MPV शामिल है। ट्राइबर कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती 7-सीटर कार है।

रेनो इंडिया की मार्च सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 3 मॉडल बेच रही है। इसमें एक सस्ती क्विड हैचबैक, एक काइगर SUV और एक ट्राइबर MPV शामिल है। ट्राइबर कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है। हालांकि, बिक्री के मामले में इन दोनों MPV से काफी पीछे है। वैसे, ट्राइबर कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। इसकी सेल्स का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले महीने यानी मार्च में इसी बिक्री काइगर और क्विड से ज्यादा रही। चलिए सबसे पहले आपको रेनो की पिछले 3 महीने की सेल्स के बारे में बताते हैं।
रेनो इंडिया कार सेल्स ब्रेकअप मार्च 2025 | |||
मॉडल | जनवरी | फरवरी | मार्च |
ट्राइबर | 1,456 | 1,545 | 1,552 |
काइगर | 755 | 433 | 762 |
क्विड | 569 | 698 | 532 |
टोटल | 2,780 | 2,676 | 2,846 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kwid
₹ 4.7 - 6.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 6.1 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो इंडिया के मॉडल की पिछले 3 महीने की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्राइबर की जनवरी में 1,456 यूनिट, फरवरी में 1,545 यूनिट और मार्च में 1,552 यूनिट बिकीं। काइगर की जनवरी में 755 यूनिट, फरवरी में 433 यूनिट और मार्च में 762 यूनिट बिकीं। क्विड की जनवरी में 569 यूनिट, फरवरी में 698 यूनिट और मार्च में 532 यूनिट बिकीं। यानी कंपनी ने जनवरी में 2,780 यूनिट, फरवरी में 2,676 यूनिट और मार्च में 2,846 यूनिट बेचीं।
ट्राइबर ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।
इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।
इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।