कंपनी के पास बचा है इस कार का पुराना स्टॉक, खाली करने दे रही ₹78000 की छूट; कीमत ₹4.69 लाख
- रेनो इंडिया ने अपनी सभी कारों पर मिलने वाले अप्रैल डिस्काउंट का अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनो पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार क्विड पर सबसे ज्यादा 78,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

रेनो इंडिया ने अपनी सभी कारों पर मिलने वाले अप्रैल डिस्काउंट का अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनो पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार क्विड पर सबसे ज्यादा 78,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ये फायदा इसके मॉडल ईयर 2024 पर मिलेगा। जबकि, मॉडल ईयर 2025 पर कंपनी 48,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। क्विड के लोअर-स्पेक वैरिएंट, RXE और RXL (O) पर कैश या एक्सचेंज नहीं मिलेगा। वहीं, अन्य मॉडल पर 8,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस या 4,000 रुपए का रूरल बोनस मिलेगा। कंपनी 3,000 रुपए तक का रेफरल बोनस भी दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 4.69 लाख से 6.44 लाख रुपए तक है।
रेनो क्विड पर डिस्काउंट अप्रैल 2025 | ||
ऑफर | MY2025 / 2025 मॉडल्स | MY 2024 |
कैश डिस्काउंट | ₹10,000 तक | ₹40,000 तक |
एक्सचेंज बेनिफिट | ₹15,000 तक | ₹15,000 तक |
लॉयल्टी बेनिफिट | ₹15,000 तक | ₹15,000 तक |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट | ₹8,000 तक | ₹8,000 तक |
टोटल डिस्काउंट | ₹48,000 तक | ₹78,000 तक |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। क्विड के बेस वैरिएंट RXE MT की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।
क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।
नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल (TC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर और ABS के साथ EBD मिलता है।
2024 क्विड में डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल मारुति ऑल्टो K10 के साथ टाटा टियागो से होता है। हालांकि, अपने सेगमेंट में ये सबसे कम बिकने वाली हैचबैक भी है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।