न्यू स्विफ्ट के साथ वैगनआर, टियोगा, अल्ट्रोज की भी निकल गई हेकड़ी! अब ये बनी देश की नंबर-1 कार
- दे के हैचबैक सेगमेंट में पिछले महीने यानी नवंबर में किस मॉडल का दबदबा देखने को मिला, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, पिछले महीने लोगों ने जिस हैचबैक को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है।

देश के हैचबैक सेगमेंट में पिछले महीने यानी नवंबर में किस मॉडल का दबदबा देखने को मिला, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, पिछले महीने लोगों ने जिस हैचबैक को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है। बलेनो हैचबैक सेगमेंट के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाला कार रही। बलेनो की डिमांड के सामने दो बार की चैंपियन मारुति अर्टिगा के साथ टाटा पंच और हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। वहीं, मारुति की मोस्ट सेलिंग हैचबैक स्विफ्ट और वैगनआर भी इससे काफी पीछे रही। चलिए टॉप-10 हैचबैक की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
टॉप-10 हैचबैक सेल्स नवंबर 2024 | ||
मॉडल | नवंबर 2024 | अक्टूबर 2024 |
मारुति बलेनो | 16,293 | 16,082 |
मारुति स्विफ्ट | 14,737 | 17,539 |
मारुति वैगनआर | 13,982 | 13,922 |
मारुति ऑल्टो K10 | 7,467 | 8,548 |
हुंडई ग्रैंड i10 | 5,667 | 6,235 |
टाटा टियागो | 5,319 | 4,682 |
हुंडई i20 | 3,925 | 5,354 |
टोयोटा ग्लैंजा | 3,806 | 4,273 |
मारुति सेलेरियो | 2,379 | 3,044 |
मारुति एस-प्रेसो | 2,283 | 2,139 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6e
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बात करें पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 हैचबैक की तो मारुति बलेनो की नवबंर में 16,293 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 16,082 यूनिट बिकी थीं। मारुति स्विफ्ट की नवबंर में 14,737 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 17,539 यूनिट बिकी थीं। मारुति वैगनआर की नवबंर में 13,982 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 13,922 यूनिट बिकी थीं। मारुति ऑल्टो K10 की नवबंर में 7,467 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 8,548 यूनिट बिकी थीं। हुंडई ग्रैंड i10 की नवबंर में 5,667 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 6,235 यूनिट बिकी थीं।
टाटा टियागो की नवबंर में 5,319 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 4,682 यूनिट बिकी थीं। हुंडई i20 की नवबंर में 3,925 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 5,354 यूनिट बिकी थीं। टोयोटा ग्लैंजा की नवबंर में 3,806 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 4,273 यूनिट बिकी थीं। मारुति सेलेरियो की नवबंर में 2,379 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 3,044 यूनिट बिकी थीं। मारुति एस-प्रेसो की नवबंर में 2,283 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 2,139 यूनिट बिकी थीं। टाटा अल्ट्रोज की नवबंर में 2,083 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 2,642 यूनिट बिकी थीं।
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।
मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।