Top 10 Motorcycles April 2025 Splendor, Shine, Pulsar, Apache, check all details हीरो स्प्लेंडर की नंबर-1 पोजिशन पर मंडरा रहा खतरा, सीधी टक्कर दे रही ये माइलेजबाइक; ये हैं अप्रैल की टॉप-10 मोटरसाइकिलें, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Motorcycles April 2025 Splendor, Shine, Pulsar, Apache, check all details

हीरो स्प्लेंडर की नंबर-1 पोजिशन पर मंडरा रहा खतरा, सीधी टक्कर दे रही ये माइलेजबाइक; ये हैं अप्रैल की टॉप-10 मोटरसाइकिलें

हीरो स्प्लेंडर की नंबर-1 पोजिशन पर इस समय खतरा मंडरा रहा है। इसको होंडा की धांसू बाइक शाइन सीधी टक्कर दे रही है। आइए अप्रैल 2025 की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की सेल्स डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
हीरो स्प्लेंडर की नंबर-1 पोजिशन पर मंडरा रहा खतरा, सीधी टक्कर दे रही ये माइलेजबाइक; ये हैं अप्रैल की टॉप-10 मोटरसाइकिलें

भारत में मोटरसाइकिल एक जरूरत ही नहीं, एक भावनात्मक जुड़ाव भी है। हर महीने लाखों दोपहिया वाहन बिकते हैं, लेकिन कौन सी मोटरसाइकिल सबसे ज़्यादा लोगों को पसंद आई? अप्रैल 2025 के आंकड़े आ चुके हैं और उनमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:भारत की सबसे सस्ती CVT हैचबैक बनी Hyundai i20, जानिए क्यों सबकी नजरें इस पर टिक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Shine 125

Honda Shine 125

₹ 83,251 - 87,251

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Sport

TVS Sport

₹ 59,881 - 71,785

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 66,900 - 68,767

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine

Honda Shine

₹ 83,251 - 89,772

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor

₹ 80,848 - 84,748

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

₹ 77,176 - 80,176

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1. हीरो स्प्लेंडर– अब भी नंबर-1, पर गिर गई बिक्री

हीरो स्प्लेंडर ने फिर से टॉप किया और 1,97,893 यूनिट्स के साथ अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 38.34% की गिरावट आई है। 2024 में अप्रैल में 3.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं। यानी बिक्री में 1.23 लाख यूनिट्स की भारी गिरावट दर्ज की गई।

2. होंडा शाइन– बढ़ी चमक, बिक्री में 18% का उछाल

इस महीने होंडा शाइन सबसे बड़ी विजेता रही, जिसकी बिक्री 1,68,908 यूनिट्स तक पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 18.32% की वृद्धि हुई है। यानी होंडा शाइन ने इस बार स्प्लेंडर को टक्कर देने की पूरी कोशिश की।

3. बजाज पल्सर – धाक बनी रही, लेकिन थोड़ी गिरावट

बजाज पल्सर ने 1,24,012 यूनिट्स की बिक्री की, लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह बिक्री 14.36% तक गिर गई। इसका मतलब लगभग 20,707 यूनिट्स की गिरावट आई है।

4. TVS अपाचे– थोड़ा सुधार, बनी चौथे नंबर पर

टीवीएस की मशहूर बाइक अपाचे (Apache) ने 45,633 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें मामूली 0.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी बिक्री लगभग स्थिर रही, लेकिन पॉजिटिव सिग्नल है।

5. TVS रेडर 125 – युवा दिलों की पसंद

TVS रेडर 125 ने 43,028 यूनिट्स के साथ 5वां स्थान हासिल किया, लेकिन बिक्री में 15.79% की गिरावट देखी गई।

6. हीरो HF डिलक्स – आधी रह गई बिक्री

हीरो की बजट बाइक HF डीलक्स की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले साल 97,048 यूनिट्स बिकने के बाद इस बार सिर्फ 41,645 यूनिट्स बिकीं – यानी 57% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

7. पिछड़ती नजर आई बजाज प्लेटिना

बजाज प्लेटिना की बिक्री 32.61% घटकर सिर्फ 29,689 यूनिट्स रह गई।

8. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 ने 26,801 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल से तुलना करें तो इसमें 9.08% की कमी आई है।

9. होंडा यूनिकॉर्न– थोड़ा सा फायदा

होंडा यूनिकॉर्न ने 26,017 यूनिट की बिक्री हासिल की। होंडा यूनिकॉर्न ने 0.49% की मामूली बढ़त दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:भारत की सबसे सस्ती CVT हैचबैक बनी Hyundai i20, जानिए क्यों सबकी नजरें इस पर टिक

10. रॉयल एनफील्ड हंटर 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने 18,109 यूनिट्स की बिक्री के साथ 11.88% की बढ़त दर्ज की और टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। अप्रैल 2025 में भारत की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 7.21 लाख यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल से 21% कम है। जहां कुछ बाइक्स जैसे होंडा शाइन और हंटर 350 ने ग्रोथ दिखाई। वहीं, हीरो स्प्लेंडर और HF डीलक्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।