13 साल की लड़की से होटल में गैंगरेप, 14 साल के प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार, संचालक भी धराया
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित राजगीर के ही रहने वाले हैं। होटल के कमरे को आवश्यक जांच के लिए सील कर दिया गया है। गैंगरेप के आरोपित राजगीर के नीरज कुमार, सूरज के साथ नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही होटल संचालक पुत्र अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

राजगीर शहर के बस स्टैंड-धर्मशाला रोड स्थित होटल मयूर में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 26 मई की है, 27 मई को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, 13 साल की किशोरी अपने 14 साल के प्रेमी के साथ होटल के कमरे में गयी थी। दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
वहां पहले से लड़के के 2 दोस्त मौजूद थे। तीनों से बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित राजगीर के ही रहने वाले हैं। होटल के कमरे को आवश्यक जांच के लिए सील कर दिया गया है। गैंगरेप के आरोपित राजगीर के नीरज कुमार, सूरज के साथ नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही होटल संचालक पुत्र अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर नाबालिग को कमरा देने और रजिस्टर में इंट्री नहीं करने का आरोप है।
डीएसपी ने बताया कि 27 मई की शाम पीड़िता ने एफआईआर करायी थी। घटना के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में उनके अलावा सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थानाध्यक्ष रमण कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह व सीमा कुमारी आदि शामिल थे। होटल के कमरे का एफएसएल की टीम ने निरीक्षण किया। कमरे से साक्ष्य जमा करने व पीड़िता के फर्द ब्यान पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को तीनों आरोपितों को गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद संचालक को गिरफ्तार किया गया।