Chauri Police Arrests Man for POCSO Act Violation in Andhari Village पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsChauri Police Arrests Man for POCSO Act Violation in Andhari Village

पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

चौरी पुलिस ने अंधारी गांव से पॉक्सो एक्ट के आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। मनीष, जो रोहतास जिले के पंडोरी गांव का निवासी है, अपने मामा के घर आया था और एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 28 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंधारी गांव से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव निवासी सोमारू चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित अपने मामा के घर चौरी थाने के अंधारी गांव आया था, जहां उसने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद परिजनों के आरोप पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आरोपित को पॉक्सो एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।