Educational Festival and FLN Kit Distribution at Kanya Madhyamik Vidyalaya Bihiya कन्या मध्य विद्यालय में ज्ञानोत्सव, एफएलएन किट वितरित, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsEducational Festival and FLN Kit Distribution at Kanya Madhyamik Vidyalaya Bihiya

कन्या मध्य विद्यालय में ज्ञानोत्सव, एफएलएन किट वितरित

बिहिया के कन्या मध्य विद्यालय में ज्ञानोत्सव और एफएलएन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीईओ मनोज कुमार ने छात्राओं की पेंटिंग और शैक्षणिक सामग्रियों की सराहना की। कक्षा 6 से 8 की छात्राओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 4 March 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
कन्या मध्य विद्यालय में ज्ञानोत्सव, एफएलएन किट वितरित

बिहिया। नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में मंगलवार को ज्ञानोत्सव के साथ एफएलएन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं की ओर से बनायी गई पेंटिंग, चित्रांकन, रंगोली एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का अवलोकन बीईओ मनोज कुमार ने किया। बीईओ ने सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्य की सराहना की। साथ ही वर्ग छह से आठ की छात्राओं में एफएलएन किट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि अब एक से आठ तक के सभी नामांकित छात्राओं को एफएलएन किट उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें एक बैग, चार कॉपी, एक इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, एक स्केल, चार कलम, एक ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी डिक्शनरी आदि सभी छात्राओं को दी गई। मौके पर बीईओ मनोज कुमार, बीआरपी अभय कुमार, शिक्षक दिनेश्वर ओझा, लक्ष्मण चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक बृजबिहारी राम, कुमारी अनीता शर्मा, तृप्ति सिंहा, फिरदौस जबीं, जयप्रकाश मिश्रा, प्रमोद कुमार, सुनीता कुमारी, साजन, रश्मि कुमारी, मनोज कुमार, राजीव रंजन रजक उर्फ महेश कुमार सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।