पूर्व की दुश्मनी में गोली मार किसान की हत्या, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा-मार डाला
-भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में गुरुवार की सुबह हुई वारदात, तीन वर्ष पूर्व बाइक से कीचड़ उड़ाने के विवाद में गांव के ही लड़कों पर गोली मारने का आरोप

-भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में गुरुवार की सुबह हुई वारदात -तीन वर्ष पूर्व बाइक से कीचड़ उड़ाने के विवाद में गांव के ही लड़कों पर गोली मारने का आरोप -बधार से घर लौट रहे किसान को पीछे से पीठ में मारी गई गोली, मौके पर तोड़ दिया दम -गोली मारने का एक मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद -एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले की तफ्तीश और अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस -घटनास्थल पर डीआईयू के साथ पहुंची एफएसएल की टीम, संकलित कर ले गयी कई साक्ष्य आरा/शाहपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में पूर्व की रंजिश में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग किसान की गोली मार हत्या कर दी गई।
तीन साल पूर्व बाइक से कीचड़ उड़ाने के विवाद में बधार से लौट रहे किसान की पीठ में पीछे से गोली मार दी गयी। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक टीकापुर गांव निवासी स्व. भोला राय के निवासी 65 वर्षीय पुत्र शिवपूजन राय थे। गांव के ही तीन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, हत्या के बाद विशाल कुमार नाम के युवक की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किसान की गोली मार हत्या करने की बात भी स्वीकार की गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह टीकापुर गांव निवासी विशाल कुमार बताया जा रहा है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की छानबीन और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। एसपी राज ने बताया कि गोली मारने के एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल एक पिस्टल की बरामदगी कर ली गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को भी छापेमारी की जा रही है। कहा कि हत्या की तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से भी तफ्तीश की जा रही है। इधर, सुबह होते ही किसान की हत्या से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के बल के साथ पहुंच गए। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह भी बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर और एफएसएल व डीआईयू की टीम के साथ पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एसडीपीओ द्वारा परिजनों से घटना की जानकारी ली गयी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य भी संकलन किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव से एक बुलेट बरामद किया गया है। बाइक से कीचड़ उड़ने को लेकर तीन साल पूर्व हुआ था विवाद, दी जा रही थी धमकी किसान शिवपूजन राय के नाती नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसके छोटे मामा अभिषेक राय पैदल भी गांव में कहीं जा रहे थे। उस समय गांव के निवासी सियाराम सिंह का पुत्र प्रिंस बाइक से आ रहा था। उसकी बाइक से कीचड़ उड़ कर उसके मामा अभिषेक राय के कपड़ों पर पड़ गया था। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उसी समय से प्रिंस सिंह और उसके घरवालों से विवाद चला आ रहा है। आरोपितों की ओर से पूर्व में कई बार धमकी भी दी जा चुकी है। गुरुवार की सुबह उसके नाना शिवपूजन राय बधार से मवेशी चरा कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी गोली मार हत्या कर दी गई। नीरज कुमार ठाकुर की ओर से पूर्व के उसी रंजिश में अपने नाना की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, किसान की हत्या के बाद उनके घर में रोना-धोना और कोहराम मचा है। बताया जा रहा कि किसान शिवपूजन राय के परिवार में पत्नी प्रेम देवी, पुत्री पूजा देवी,शोभा देवी, पुत्र मुकेश राय और अभिषेक राय हैं। पत्नी प्रेमा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एके गोली में सांस छोड़ देलन, आरोपित ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर बेटे को भी दी धमकी किसान शिवपूजन राय की हत्या के बाद विशाल कुमार नामक एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें विशाल कुमार की ओर से किसान की हत्या की बात स्वीकार करते उनके बेटों को भी मारने की धमकी दी जा रही है। वायरल वीडियो में युवक की ओर से किसान और उनके परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं। हालांकि आपके अपने प्रिय हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में विशाल कुमार की ओर से गंदी गाली देते हुए कहा जा रहा है कि शिवपूजन तो एक ही गोली में सांस छोड़ देलन। किसान के बेटे को बाहर से आने के लिए कहा जा रहा है। किसान के बेटे को धमकी देते हुए कहा-तुम्हारा भी टिकट कटा हुआ है। जितना जल्दी आओगे, उतना जल्दी जाओगे। पूछ रहे को कि पिता को किसने गोली मारा है। तुम्हारा पाहुन विशाल राय ने मारा है.. जाओ जिसको बताना है उसको बताओ। जब भेंट करना चाहते हो, उतना भेंट कर लेना। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।