पिता पुत्र हत्याकांड में एक और इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Firozabad News - नगला सिंघी पुलिस ने ग्राम टीकरी में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त हुब्बलाल उर्फ कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई आधी ईंट...

जनपद के थाना नगला सिंघी पुलिस ने ग्राम टीकरी में हुई पिता पुत्र की हत्या में वांछित 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास आला कत्ल बरामद किया है। चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर भेज चुकी है। पुलिस को हुब्बलाल बारे में पता चला था। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना नगला सिंघी हमराह के साथ पहुंचे। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी का उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम हुब्बलाल उर्फ कमल सिंह पुत्र साहब सिंह बताया है। वह ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी का रहने वाला है।
उस पर 20 हजार रुपया इनाम था। पुलिस ने उसके पास से आधी ईंट बरामद की है। पुलिस की मानें तो अरविन्द व नितिन यादव की हत्या इसी से की गई थी। विदित हो जमीनी विवाद में 25 मई को टीकरी में अरविंद यादव व उसके बेटे नितिन की हत्या कर दी गई थी। मामले में सात लोगों को नामजद किया था। कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट थी। दोहरे हत्याकांड में वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को मामले में अभी दो और लोगों की तलाश है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।