ट्रैक्टर के डाला से दबकर जख्मी एक व्यक्ति की मौत
साहेबपुरकमाल के मोगलसराय गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का डाला पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 60 वर्षीय जयकांत पासवान की मौत हो गई। दूसरे घायल की हालत भी नाजुक है। परिवार में...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोगलसराय गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का डाला अनियंत्रित होकर पलट जाने और पलटे डाले के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों में से एक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोगलसराय गांव निवासी सरयू पासवान के करीब 60 वर्षीय पुत्र जयकांत पासवान के रूप में की गई। जख्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जख्मी दूसरे व्यक्ति की हालत भी नाजुक बतायी जा रही। विदित हो कि मोगलसराय गांव में गुरूवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर का डाला अनियंत्रित होकर पलट गया था और पलटे डाले की चपेट में आने से मृतक सहित गांव करीब 45 वर्षीय अनिल तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
लोगों व परिजनों द्वारा दोनों जख्मी को डाले के नीचे से निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने दोनों जख्मी को गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान जयकांत पासवान की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।