गैंगपरेप और हत्या के तीसरे आरोपित ने किया सरेंडर
भोजपुर के हसन बाजार में एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपित बबलू कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस राहत में है और तकनीकी जांच युद्धस्तर पर चल रही है। पहले भी...

पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर के हसन बाजार सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाला आरोपित आयर थाना क्षेत्र के रामकोशा का निवासी स्व. लालबाबू सिंह का पुत्र बबलू कुमार है। बबलू कुमार के सरेंडर करने के बाद हसन बाजार पुलिस ने राहत की सांस ली है। एएसपी सह एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार तकनीकी जांच की प्रक्रिया युद्धस्तर पर की जा रही है। जेल में बंद आरोपितों को पुलिस गहन अनुसंधान के लिए रिमांड पर भी ले सकती है।
मालूम हो कि पिछले दिन हसन बाजार के गांव से आयी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने का मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और तत्काल एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दो आरोपितों ने बारी-बारी से आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।