Honoring Retired Principal Sunil Kumar Singh at Shahpur School Ceremony प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsHonoring Retired Principal Sunil Kumar Singh at Shahpur School Ceremony

प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह

शाहपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सदस्यों ने उनके शिक्षण के प्रति समर्पण की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 2 June 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह

शाहपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को सम्मान समारोह प्रभारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि शिक्षा को लेकर सजग व जागरूक रहते थे। इस अवसर पर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, वरीय उपाध्यक्ष रामअवतार पांडेय, मिथलेश शर्मा, उप महासचिव मनोज कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सर के जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह, लालबाबू मिश्रा, बिहिया बीईओ मनोज कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, प्रधान सचिव नन्दजी यादव, प्राथमिक जिला राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ओझा, परमात्मा पांडेय, मालती पांडेय सहित अंचल कार्यकारणी सदस्य शाहपुर शाहपुर के शिक्षक प्रमुख रूप से थे।

अध्यक्षता पटना अंकेक्षक रामभूषण उपाध्याय ने की। संचालन अब्दुल फरीद बख्शी ने किया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में नवाजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।