Road Inauguration in Piro 19 Lakh Investment Enhances Connectivity in Vision Tola and Tulsi Tola पीरो : 20 लाख से बनीं दो सड़कों का लोकार्पण, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsRoad Inauguration in Piro 19 Lakh Investment Enhances Connectivity in Vision Tola and Tulsi Tola

पीरो : 20 लाख से बनीं दो सड़कों का लोकार्पण

पीरो के विजन टोला में 11 लाख 86 हजार और तुलसी टोला में 8 लाख 4 हजार रुपये की लागत से सड़कों का लोकार्पण पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिली है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 14 June 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
पीरो : 20 लाख से बनीं दो सड़कों का लोकार्पण

पीरो, संवाद सूत्र पीरो के विजन टोला में 11 लाख 86 हजार आठ सौ रुपये की लागत से और तुलसी टोला में आठ लाख चार हजार दो सौ रुपये की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण पूर्व मंत्री और बिहार विधान परिषद् सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किया। अध्यक्षता जितौरा पंचायत की मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने की। मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगनारायण सिंह यादव भी मौजूद थे। पीरो प्रखंड के धोबीघटवा मोड़ स्थित उद्घाटन समारोह स्थल पर कार्यक्रम का संचालन एंकर रविरंजन ने किया और अध्यक्षता बीससूत्री के अध्यक्ष अक्षयलाल चैधरी ने की। जितौरा जंगल महाल पंचायत के विजन टोला और तुलसी टोला के लिये दो सड़कों के बन जाने से लोगों को आजादी के बाद पहली बार आवागमन में सहूलियत मिली है।

साकिर हुसैन, उप प्रमुख अरूण सिंह, सुरेश कुशवाहा, भीम साह, रामबाबू चंद्रवंशी, सोनू पाण्डेय, श्रीनाथ साह, पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि आलोक राय के व अन्य ने इसके लिए विधान परिषद् सदस्य के प्रति आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।