Suspicious Death of 60-Year-Old Man on Capital Express at Ara Railway Station कैपिटल एक्सप्रेस में नालंदा के अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsSuspicious Death of 60-Year-Old Man on Capital Express at Ara Railway Station

कैपिटल एक्सप्रेस में नालंदा के अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत

आरा रेलवे स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस में एक अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक अवधेश प्रसाद, जो असम में साबुन फैक्ट्री में काम करते थे, शुक्रवार को घर लौट रहे थे। उनकी मौत चलती ट्रेन में हुई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 June 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
कैपिटल एक्सप्रेस में नालंदा के अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा रेलवे स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस में नालंदा निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कोच नंबर 16 जेनरल बोगी से बरामद किया गया। मृतक नालंदा जिले के कराई परशुराय थाना क्षेत्र के बेरवा गांव निवासी स्व. सुखाड़ी महतो के 60 वर्षीय पुत्र अवधेश प्रसाद थे। वह असम स्थित एक साबुन फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह असम से गाड़ी संख्या (03319) कैपिटल एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। उसी बीच चलती ट्रेन में उनकी मौत हो गई। ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन स्थित वॉशिंगपीट में खड़ी थी।

सफाई कर्मी ट्रेन की सफाई करने गया, तो शव ट्रेन में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव ट्रेन से उतारा गया। परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रेल पुलिस के अनुसार अधेड़ की मौत स्वाभाविक मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अधेड़ के जीजा संतोष ठाकुर ने बताया कि वह असम में स्थित साबुन फैक्ट्री में काम करते थे और शुक्रवार को ट्रेन पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। तभी चलती ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उन्हें दी गई। बताया जा रहा है कि अधेड़ के परिवार में पत्नी संजू देवी, पुत्र सन्नी, रविशंकर और एक पुत्री विनीता है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी संजू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ....

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।