Women Empowerment Program in 12 Blocks Over 96 000 Participants Commit to Social Reform महिला संवाद : महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsWomen Empowerment Program in 12 Blocks Over 96 000 Participants Commit to Social Reform

महिला संवाद : महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया

-जिले के 12 प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीया कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 9 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद : महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया

-जिले के 12 प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश पढ़ा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया। शुक्रवार को जिले के 12 प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित फिल्में दिखाई गईं। साथ ही लीफलेट के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जीविका के कर्मियों ने आयोजन के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं एवं छात्राओं को गांव और समाज के विकास हेतु अपनी इच्छाएं और आकांक्षाएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।

महिला संवाद कार्यक्रम के 22वें दिन जिले के 516 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें अब तक 96 हजार से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं शामिल हो चुकी हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 11 हजार से अधिक आकांक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इसे डीएम की ओर से त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।