55 ANMs Assigned to Bhargama 51 Start Service for Patient Relief भरगामा के अस्पतालों को मिला 55 एएनएम, 51 ने दिया योगदान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News55 ANMs Assigned to Bhargama 51 Start Service for Patient Relief

भरगामा के अस्पतालों को मिला 55 एएनएम, 51 ने दिया योगदान

भरगामा प्रखंड को 55 एएनएम मिले हैं, जिनमें से 51 ने शनिवार को योगदान दिया। इससे मरीजों की देखभाल में सुधार होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि एएनएम की कमी से जूझ रहे प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 2 June 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
भरगामा के अस्पतालों को मिला 55 एएनएम, 51 ने दिया योगदान

55 में से 51 ने शनिवार शाम दिया योगदान, मरीजों को मिलेगी राहत भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के लिए खुशी व राहत की बात ये है कि उन्हें 55 एएनएम की सौगात मिली है। इनमें से 51 ने शनिवार शाम में योगदान दे दिया। शेष अन्य शीघ्र योगदान ले लेंगी। भरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि इन एएनएम के आने से काफी राहत मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्रो मे मरीजो की अब अच्छी देखभाल होगी। एएनएम की कमी से जुझ रहे इस प्रखंड मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 एएनएम का पदस्थापन बड़े तोहफे से कम नही है।

भरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि संविदा पर बहाल एएनएम के नियमित होने के बाद तीन एएनएम का स्थानान्तरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मे भरगामा में 39 नियमित एएनएम थी। अब भरगामा मे कुल 55 एएनएम मिले। जिसमे 51 एएनएम ने अपना योगदान ले ली। लेकिन 55 नवपदस्थापित एएनएम के योगदान कर लेने के बाद 94 एएनएम हो जाएगा। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गगन राज, केशव कुमार झा,मदन कुमार सहित अन्य काई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।