Ayushman Bharat Cards Distributed to 3000 People in Joikhati जोकीहाट प्रखंड में तीन हजार का बना आयुष्मान कार्ड, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAyushman Bharat Cards Distributed to 3000 People in Joikhati

जोकीहाट प्रखंड में तीन हजार का बना आयुष्मान कार्ड

जोकीहाट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत तीन हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। बीडीओ संयम राज ने बताया कि कार्ड धारकों को पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज मिलेगा। सभी पंचायतों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 31 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
जोकीहाट प्रखंड में तीन हजार का बना आयुष्मान कार्ड

जोकीहाट, (ए.सं) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में से तीन हजार लोगों का आयुष्मान बनाया गया है। यह जानकारी बीडीओ संयम राज ने दी। बताया कि आयुष्मान कार्ड धारियों का अब पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज हो पाएगा। इधर बीडीओ संयम राज ने शुक्रवार को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयोजित की गई कई शिविर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। बीडीओ श्री राज ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के सभी पंचायतों में लगाया गया शिविर लगाया गया था।

जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।