पांच दिनों में जिले में बने 54 हजार 458 आयुष्मान व वयो वंदना कार्ड
जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। 54,458 कार्ड बने, जबकि लक्ष्य 3 लाख था। अभियान की अवधि 30 मई तक बढ़ाई गई है। डीएम का कहना है कि योजना का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक...

सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाना अभियान का उद्देश्य: डीएम अररिया, वरीय संवाददाता जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर संचालित विशेष अभियान के तहत पांच दिनों में महज 54 हजार 458 आयुष्मान व वयो वंदना कार्ड बने हैं। निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है। डीएम तीन लाख का लक्ष्य दिया था। यहां बता दें कि अधिक अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्वेश्य से जिले में 26 मई से विशेष अभियान संचालित है। यह अभियान पहले 28 मई तक संचालित होना था। इसकी अवधि विस्तारित कर अब 30 मई कर दी गई है। अभियान के क्रम में जिले के चिह्नित स्थानों पर शिविर लगा कर पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
अभियान के तीसरे दिन 28 मई तक जिले में 36 हजार 260 आयुष्मान कार्ड बनाये गये थे। जबकि शिविर के चौथे दिन गुरुवार को 09 हजार 342 कार्ड बनाये जाने की जानकारी है। शुक्रवार को अंतिम 8856 कार्ड बने। इस तरह अभियान के क्रम में अब तक कुल 54 हजार 458 कार्ड बनाये गये हैं। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना लाभ से वंचित नहीं रहे इसे लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। सभी पात्र लाभुक बनायें अपना कार्ड: सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभुक नजदीकी अस्पतालों में योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। विशेष अभियान की सफलता जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज सहित संबंधित सभी विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। वैसे सभी पात्र लाभुक जिन्होंने अब तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है। उन्हें यह जरूर बनाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।