भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के गैयारी वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें मुस्तकीम आलम और कमर नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल अररिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 17 April 2025 12:22 AM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गैयारी वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति मुस्तकीम आलम और कमर नदीम बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।