अररिया : नरपतगंज में तीन वारंटी गिरफ्तार
नरपतगंज पुलिस ने शनिवार रात विभिन्न पंचायतों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में खैरा चंदा गांव के दीप नारायण यादव और नीरज कुमार, और बड़हरा के महादेव यादव शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 15 June 2025 11:42 PM

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज पुलिस ने शनिवार की रात्रि क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विशेष छापेमारी अभियान चला कर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा चंदा गांव से पिता पुत्र दीप नारायण यादव एवं नीरज कुमार को तथा बड़हरा निवासी महादेव यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि गिरफ्तार तीनों थाना के विभिन्न कांडों में आरोपी है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।