Police Launch Helmet and Document Check Campaign in Forbesganj वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Launch Helmet and Document Check Campaign in Forbesganj

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल

फारबिसगंज पुलिस ने नए वर्ष के आगमन पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट और बिना कागजात वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 2 Jan 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल

बिना हेलमेट व कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप फारबिसगंज पुलिस ने विभिन्न चौक-चोराहों पर चलाया अभियान

फारबिसगंज, एक संवाददाता।

नववर्ष के आगमन के साथ ही फारबिसगंज पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना कागजात व बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वालों से करीब 14 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के आदेश पर फारबिसगंज थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार, अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार को शहर के आधा दर्जन स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इधर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से वाहन चलाते वक्त वाहन के कागजात, डीएल व हेलमेट पहनने का आह्वान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।