Ancient Ant Fossil with Scythe-like Jaws Discovered in Brazil चलते-चलते : दुनिया की सबसे पुरानी चींटी मिली, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAncient Ant Fossil with Scythe-like Jaws Discovered in Brazil

चलते-चलते : दुनिया की सबसे पुरानी चींटी मिली

या दरांती जैसे जबड़े वाली करोड़ो साल पुरानी चींटी मिली साउ

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 11:55 AM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते : दुनिया की सबसे पुरानी चींटी मिली

या दरांती जैसे जबड़े वाली करोड़ो साल पुरानी चींटी मिली

साओ पाउलो, एजेंसी। वैज्ञानिकों को ब्राजील के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक 113 मिलियन साल पुरानी चींटी का जीवाश्म मिला है। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि यह अब तक की सबसे पुरानी चींटी है और इसका नाम हेल ऐंट हैं। ये डायनासोरों के जमाने में जिंदा थीं।

इस चींटी के जबड़े ऊपर की ओर खुलते थे और दरांती जैसे दिखते थे। वे इनका इस्तेमाल शिकार को पकड़ने या चुभोने में करती थी। अब तक की सबसे पुरानी चींटियां फ्रांस और म्यांमार में एम्बर में पाई गई थीं। लेकिन यह पहली बार है जब किसी चींटी का जीवाश्म चट्टान में मिला है।

वैज्ञानिकों ने इस चींटी का माइक्रो-सीटी स्कैन किया, जिससे अंदरूनी बनावट पता चली। चींटी के जबड़े सामने की तरफ चलते थे न कि साइड की तरफ जैसे आज की चींटियों में होता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि कुछ अलग मिलेगा, लेकिन इस चींटी की बनावट ने हमें चौंका दिया। इतने पुराने समय में इतनी जटिल संरचना होना वाकई हैरान करने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।