अररिया : तेज धूप व भीषण गर्मी की चपेट में अररिया, 37 डिसे तक पहुंचा तापमान
अररिया जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 37.28 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण बिजली कटौती भी हो रही है, जिससे स्थिति और...
अररिया, निज प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम के बदले मिजाज के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले चार-पांच दिनों से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले तीन दिन से तापमान के पारा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तापमान का पर चढ़कर 37.28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह से ही तापमान पर चढ़ने पारा से जिलेवासी परेशान रहे। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गयी। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गया।
सुबह नौ बजे से ही धूप अपना रौद्र रूप दिखाने लगा। दोपहर क वक्त भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर जहां वीरानगी छाई रही।भीषण गर्मी के चलते दोपहर के वक्त लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। बेहद जरूरी काम से जो लोग निकले गर्मी के चलते उनका भी हालत पस्त दिखा। भीषण गर्मी से बचने के लिये लोग पंखे, एसी, कूलर आदि का सहारा लेते नजर आये। खासकर दोपहर के वक्त गर्मी इतनी बढ़ गयी कि पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। जिले में उमस भरी गर्मी के कारण शहर से लेकर गांव तक लोगों का हाल बेहाल है। दिनभर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने वाले नौकरी पेशा हो या फिर खेत व खलिहानों में मक्का तैयार करने में जुटे मजदूर परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडई, नारियल पनी आदि का सहारा ले रहे हैं। इधर मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से तापमान के पर में मामूली गिरावट आने की संभावना है। यह दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान के पारा में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली कट की समस्या ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। शहर से लेकर गांव तक बिजली कट की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात दूर शहर में भी बिजली कट की समस्या से त्रस्त हैं। मंगलवार को भी शहर में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति सेवा बाधित रही। इस कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना था कि शहर में तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बधित रही, बाद में दुरुस्त होने के बाद बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। कहा कि लोड बढ़ने से शहर के कई जगहों पर फ्यूज उड़ गये थे। जिले में तेज धूप खिलने के कारण मक्का किसने की परेशानी कम हुई है। अब तक जो मक्का किसान बारिश के चलते अपना मक्का तैयार नहीं कर पाए थे ऐसे किसानों ने मक्का की तैयारी तेज कर दी है। खेत और खलिहानों में रखे मक्का को किसान सुखाकर पैकिंग करने में जुटे हैं। वहीं दूसरी और धान का बिचड़ा और ऊंचे खेतों में लगी मूंग फसल के किसान तेज धूप के कारण परेशान है। धान के खातिर किसानों का कहना है कि बिचड़ा तैयार करने के लिए बारिश का होना जरूरी है। जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी बरिश तो कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक दिख रहे हैं। मौसम में हो रहे फेरबदल के चलते लोग सर्दी खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक मौसमी बीमारी के ही मरीज आ रहे हैं। खाना किस से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पताल में सभी तैयारी है। आवश्यक दवाओं की कमी नहीं है। हीट वेव और हीट स्ट्रोक को लेकर पूर्व से ही स्पेशल वार्ड बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।