अधिवक्ता दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर
Jaunpur News - जौनपुर के मछलीशहर तहसील के अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी के खिलाफ हड़ताल की। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अधिकारियों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा...

जौनपुर। मछलीशहर तहसील के अधिवक्ताओं का गुस्सा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के प्रति कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को न्यायालयों का बहिष्कार अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गम्भीर आरोप लगाया। कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार है। अधिकारियों से बार बार शिकायत की जा रही है। इसके बाद भी इसे दूर नहीं किया जा रहा है। तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय के सामने धरना देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है वह आंदोलन करते रहेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में अधिवक्ता एकत्र हुए थे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं को दोनों न्यायालयों में अधिकारियों के कृत्यों से अपमानित होना पड़ता है। पूर्व में सुनी सैकड़ों पत्रावलियों में महीनों बाद भी आदेश नहीं आया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 एवं धारा 116 के अतिरिक्त अन्य धाराओं के वादों की सुनवाई नहीं होती। तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं वादकारियों के लिए शुद्ध पेय जल, शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जनता दर्शन में शिकायतों का कोई निस्तारण नहीं होता। कोई अधिकारी कभी क्षेत्र में नहीं जाता जिसके कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।