Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: download agniveer cee admit card joinindianarmy nic in Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: कब जारी होगा अग्निवीर एडमिट कार्ड, नोटिस हुआ जारी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: download agniveer cee admit card joinindianarmy nic in

Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: कब जारी होगा अग्निवीर एडमिट कार्ड, नोटिस हुआ जारी

Agniveer CEE Admit Card 2025 date: इंडियन आर्मी ने कहा है कि अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित होने से 14 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: कब जारी होगा अग्निवीर एडमिट कार्ड, नोटिस हुआ जारी

Indian Army Agniveer Admit Card 2025 date: इंडियन आर्मी ने कहा है कि अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित होने से 14 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक होगा। इंडियन आर्मी के नोटिस से उम्मीद की जा सकती है कि एडमिट कार्ड 15 जून या 16 जून को जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी भर्ती निकाली गई है।

लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

बड़ा बदलाव- चार कैटेगरी में दौड़

इस बार 1600 मीटर की रेस की कैटेगरी भी चार कर दी गई है। इसी के अनुसार अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चुने जाएंगे। अग्निवीर भर्ती में दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को आधे मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाएगा। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। पांच मिनट तीस सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60, पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकंड में 48, पांच मिनट 46 सेकंड से छह मिनट तक 36 और छह मिनट एक सेकंड से छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक मिलेंगे। यह इसलिए किया गया है कि तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए काबिल अभ्यर्थी बाहर न हो सकें।

ग्रुप 1

- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 2

- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ये भी पढ़ें:इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव, आवेदन इसी माह संभव

ग्रुप 3

- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।