रात के तापमान में आई 0.2 डिसे की मामूली कमी
भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 01:26 PM

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे तो लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास तो नहीं हुआ, लेकिन उमस से लोग उबल गये। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को भी गर्मी व उमस का जोर रहेगा। लेकिन रविवार से आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।