Supaul Police Launches Special Drive Against Drug Abuse Arrests Five सुपौल : 10 ग्राम स्मैक, 130 ग्राम गांजा व नगदी के साथ पांच गिरफ्तार, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSupaul Police Launches Special Drive Against Drug Abuse Arrests Five

सुपौल : 10 ग्राम स्मैक, 130 ग्राम गांजा व नगदी के साथ पांच गिरफ्तार

सुपौल में पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्मैक, गांजा और कैश बरामद किया गया। झखराही वार्ड 26 से तीन लोग गिरफ्तार हुए, जिनके पास से स्मैक और कैश मिला। प्रेमनगर से पूनम देवी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 14 June 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : 10 ग्राम स्मैक, 130 ग्राम गांजा व नगदी के साथ पांच गिरफ्तार

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ बुधवार रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों से स्मैक, गांजा और कैश बरामद हुआ। अभियान में पांच लोगों को जेल भी भेजा गया। सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि सबसे पहले झखराही वार्ड 26 में पुलिस ने छापेमारी की। यहां एक कमरे से वार्ड 8 की गीता देवी, किशन उर्फ होजो और चकला निर्मली वार्ड 6 को मो. फिरोज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 15 पुड़िया में लगभग 10 ग्राम 5 मिलीग्राम स्मैक, 60 हजार कैश, चार डिजिटल वेट मशीन और एक बाइक बरामद हुआ।

इसके बाद प्रेमनगर वार्ड 8 से पूनम देवी को 111 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गुप्त सूचना पर मेला रोड में आरएसएम स्कूल के बगल में छोपमारी की गई। यहां एक दुकान से जलीसा को 19 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि शहर के सभी मोहल्लों में स्मैक का कारोबार चल रहा है। बीते तीन दिनों से पुलिस की रेड के बाद स्मैक कारोबारियों और नशेड़ियों में भले ही हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन अभी भी स्मैक का कारोबार चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।