नरपतगंज: बिजली करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत
नरपतगंज के बड़हरा पंचायत में 17 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय वह अपने घर में बिजली तार को ठीक कर रहा था। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती...

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में बिजली करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घरों कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक रोहित कुमार बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी उदय मंडल का बेटा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार शुक्रवार को अपने घर में बिजली तार को ठीक कर रहा था इसी बीच करंट की चपेट में आने से पूरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन व लोगो ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया।
हालांकि घटना के बाद परिजनों के द्वारा शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए दाह संस्कार कराया गया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि घटना मामले के को लेकर परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।