नेहरू जी की विरासत आज भी प्रेरणादायक : अध्यक्ष
फारबिसगंज में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने कहा कि नेहरू जी ने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया और लोकतंत्र की नींव रखी।...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी ने न सिर्फ देश को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाया, बल्कि लोकतंत्र की नींव भी मजबूत की। उपरोक्त बातें मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व.नेहरू को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही कांग्रेस युवा नेता अमन रजा ने कहा कि नेहरू जी की शिक्षा, बच्चों के प्रति प्रेम और अंतरराष्ट्रीय मामलों में उनकी दूरदर्शिता को आज भी सराहा जाता है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव के अलावे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी,डॉ. तसददूक खान, असलम सैफ, बरकत अली, फकीरचंद पासवान,मो.जफिल मो. जाकिर, साहिल रजा,हेलाल खान, मो. तजमुल,जितेन्द्र मंडल,समुद्दीन, सफी अहमद, दिनेश राम, दुर्गानंद ठाकुर, इश्तियाक अंसारी, शमशेर अली, मो. नौमान इंत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।