अररिया: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के चंदरदई में बच्चों के बीच विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला, रेहाना परवीन, गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 3 June 2025 05:22 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदरदई में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के चंदरदई निवासी रेहाना परवीन बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।