Violent Assault on Village Head in Bulandshahr Four Injured बुलंदशहर : चुनावी रंजिश में हमला, प्रधान समेत तीन घायल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsViolent Assault on Village Head in Bulandshahr Four Injured

बुलंदशहर : चुनावी रंजिश में हमला, प्रधान समेत तीन घायल

Bulandsehar News - बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव बरमदपुर के प्रधान कुलदीप के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना में प्रधान और उनके दो पुत्र तथा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने चुनाव लड़ने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 8 June 2025 10:57 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर : चुनावी रंजिश में हमला, प्रधान समेत तीन घायल

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बरमदपुर के प्रधान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें प्रधान सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु गुलावठी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान कुलदीप ने बताया कि रविवार तड़के जब वह अपने दो पुत्र व भतीजे के साथ खेतों में काम कर रहा था। तभी पूर्व प्रधान कुछ लोगों के साथ आया और कुलदीप को चुनाव लड़ने के लिए मना करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व प्रधान व उसके साथ आए लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी जिसमें कुलदीप, उसके दो पुत्र तथा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर गोली भी चलाई, जिसमें वह बाल बाल बच गया। फिलहाल घायलों का उपचार गुलावठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस को मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।