Poetry Gathering Held at Kalyanam Marriage Hall in Madhavpur काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPoetry Gathering Held at Kalyanam Marriage Hall in Madhavpur

काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां

Gauriganj News - गौरीगंज के माधवपुर वार्ड स्थित कल्याणम मैरिज हॉल में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि वेद प्रकाश सिंह ने की। कवियों ने विभिन्न रचनाएँ प्रस्तुत की और सभी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 8 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां

गौरीगंज। माधवपुर वार्ड स्थित कल्याणम मैरिज हॉल में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि वेद प्रकाश सिंह ने की। संचालन ज्ञानेन्द्र पाण्डेय अवधी मधुरस ने किया। गोष्ठी की शुरुआत कवियत्री रामकुमारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात तेजभान सिंह ने जब जीते तो हाथ मिलाए, हारे तो मुस्काए हैं रचना पढ़ी। कवि अनिरुद्ध मिश्र ने वीररस की कविता ये सैनिक जब तलक हैं देश का अभिमान जिंदा है पढ़ा। अमर बहादुर सिंह 'अमर' ने प्रेम का गीत सावन की छटा सुहानी है प्रस्तुत किया। वहीं पप्पू सिंह 'कसक' ने प्रेम और विरह से ओतप्रोत ग़ज़ल पढ़ा।

आयोजक अशोक मिश्र ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।