Women Dialogue Program in Araria Empowering 7124 Women with Skills and Opportunities अररिया : बच्चों की तकनीकी पढ़ाई के लिए जिले में हो तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen Dialogue Program in Araria Empowering 7124 Women with Skills and Opportunities

अररिया : बच्चों की तकनीकी पढ़ाई के लिए जिले में हो तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था

अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो 18 जून को समाप्त होगा। इस दौरान 58,438 आकांक्षाओं को संधारित किया गया है। 36 स्थानों पर 7,124 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं लघु उद्योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : बच्चों की तकनीकी पढ़ाई के लिए जिले में हो तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था

अररिया, संवाददाता। राज्य भर की तरह जिले के भी महिला संवाद कार्यक्रम इसी साल 18 अप्रैल को शुरू हुआ था। बिना एक दिन भी रुके हुए दो माह तक चलने वाला महिला संवाद बुधवार यानी 18 जून को समाप्त हो जाएगा। इस दौरान अब तक महिलाओं द्वारा व्यक्त 58 हजार 438 आकांक्षाओं को संधारित किया जा चुका है। जीविका के जिला कार्यालय और प्रशासनिक स्तर से दी गई जानकारी के मुताबिक 60वें दिन सोमवार को भी जिले में 36 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 7,124 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिले में महिला संवाद के कुल 2174 निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2125 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।

सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान रानीगंज की फरजाना ने कहा कि महिलाओं को लघु और कुटीर उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। उनका कहना था कि महिलाएं काम करने को इच्छुक हैं। लेकिन, मुनाफा वाले रोजगार के चयन को लेकर दिक्कत आती है। अगर उन्हें रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए तो महिलाएं भी रोजगार कर अपने परिवार के आर्थिक बोझ को कम कर सकती हैं। इसी प्रकार कुर्साकांटा की सोनी देवी ने बताया कि वो जीविका की ओर से करवाए गये ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के बाद घर पर ही ब्यूटी पार्लर चला रही हैं। ठीक-ठाक आमदनी हो जा रही है। परिवार चलाने में काफी मदद मिल रही है। यह बहुत बड़ा सहारा है। वहीं, कुछ महिलाओं ने बच्चों की तकनीकी पढ़ाई के लिए तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।