अररिया : ग्रामीण महिलाओं की मांग उनके बच्चों के लिए मिले खेल का मैदान
अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुआ था और 15 जून तक चलेगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में सफल रहा है। 7065 महिलाओं ने भाग लिया, और उनके सुझावों को मोबाइल एप में...

अररिया, संवाददाता। 18 अप्रैल से राज्य सरकार द्वारा शुरू किया महिला संवाद अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। बताया जाता है कि ये कार्यक्रम फिलहाल 15 जून तक निर्धारित है। प्रशासन और जिला जीविका के पदधारकों का मानना है कि ये कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है। क्योंकि महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने में अहम योगदान दे रहा है। उन्हें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है। योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की समझ पैदा हो रही है। यही नहीं बल्कि गांव और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित बुनियादी जरूरतों को लेकर जमीनी स्तर से फीड बैक भी मिल रहा है।
दी गई जानकारी के मुताबिक महिला संवाद कार्यक्रम ने रविवार को अपना 52 दिन पूरा किया। रविवार को जिले के 36 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के कुल 7065 महिलाओं ने शिरकत की। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं और सुझावों को मोबाइल एप में भी अपलोड का संधारित किया जा रहा है। जिसे जिला प्रशासन और बिहार सरकार के अधिकारी देखते हैं और उसका समुचित निराकरण का प्रयास करते हैं। नतीजा ये है कि बड़ी तादाद में समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पलासी प्रखंड की गुड़िया देवी ने बच्चों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का मैदान होना जरूरी बताया। जिसका समर्थन कई अन्य महिलाओं ने भी किया। उनका कहना था कि गांव देहात में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उनको परखने और अनुकूल माहौल देने की। अगर इन बच्चों को भी उचित माहौल मिलता है तो गांव के बच्चे खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।