अंबा में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना मजाक
अंबा में अतिक्रमण हटाने का अभियान मजाक बन गया है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद, अतिक्रमणकारी फिर से उसी स्थिति को बहाल कर देते हैं। हाल ही में, बाजार की सड़कों को साफ किया गया, लेकिन कुछ ही...

अंबा, संवाद सूत्र। अंबा में अतिक्रमण हटाओ अभियान मजाक बनकर रह गया है। एक ओर प्रशासन अतिक्रमण साफ करती है तो दूसरी ओर प्रशासन के खिसकते ही अतिक्रमणकारी फिर से पूर्व स्थिति बहाल कर देते हैं। ऐसा कोई एक बार नहीं, बल्कि हमेशा से यही होता है। अतिक्रमणकारियों के मन में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। अभियान शुरू होने के पहले से ही वे यह तय किए होते हैं कि जब प्रशासन पहुंचेगी तो अतिक्रमण हटा लेंगे, और फिर उसे लगा लेंगे। अभी कुछ दिनों पहले अंबा बाजार के सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया था। बाजार साफ-सुथरा लग रहा था।
इस अभियान के सप्ताह बीतने के पूर्व ही सड़के फिर अतिक्रमण की शिकार हो गई। मंगलवार से प्रशासन ने पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। देखना है कि इस बार भी अभियान की वही दुर्गति होती है या फिर इससे लोगों को कुछ फायदा होता है। सड़क पर ढाबा गिराने वाले लोग भी अब इतने समझदार हो गए हैं कि वे नट बोल्ट और एंगल पर ढाबा लगाते हैं। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही इसे खोलकर रख देते हैं। प्रशासन के लोग उधर गए नहीं की फिर उसे कसना शुरू कर देते हैं। कभी अंबा बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाया जाता है, तो कभी एनएच की नाली की सफाई के लिए अतिक्रमण हटाया जाता है। हालांकि इन दोनों में से किसी भी उद्देश्य की अब तक पूर्ति नहीं हो पाई है। बाजार पूरे दिन जाम रहता है और नालियां भी बजबजा रही है। प्रशासन कार्रवाई कर अपना पल्लू झाड़ लेती है और इधर अतिक्रमणकारी कार्रवाई के बाद फिर से ओटा-ढाबा लगा लेना अपना अधिकार समझते हैं। इस बाबत कई लोगों ने सीओ से शिकायत भी की है और स्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।