Aurangabad District Faces Challenge in Completing Sports Field Renovation Before Rain बरसात से पहले खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण करने की चुनौती, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad District Faces Challenge in Completing Sports Field Renovation Before Rain

बरसात से पहले खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण करने की चुनौती

अभी तक 67 खेल मैदान का निर्माण हुआ है पूरा, नौ से 10 लाख रुपए की लागत से एक खेल मैदान का कराया जा रहा है कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 31 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
बरसात से पहले खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण करने की चुनौती

औरंगाबाद जिले में मनरेगा से खेल मैदान के जीणोद्धार का कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लेना एक बड़ी चुनौती है। अभी तक यह काम 50 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार समय से पहले ही बारिश होने की संभावना है और यदि ऐसा होता है तो ज्यादातर काम प्रभावित हो जाएगा। औरंगाबाद जिले में 158 खेल मैदानों में विभिन्न खेल सुविधाओं का विकास करना था। मनरेगा के तहत यह काम होना है और अभी तक 67 खेल मैदान के अंदर खेल सुविधाओं को विकसित करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक योजना की लागत नौ से 10 लाख रुपए है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में यहां खेल सुविधाएं विकसित की जानी हैं। ग्राम पंचायत के स्तर से योजनाओं का क्रियान्वयन होना है। इस संबंध में मनरेगा डीपीओ अखौरी मनीष ने बताया कि योजनाओं को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं है। सभी काम सही तरीके से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में कई तरह के कार्य होने हैं। मैदान के समतलीकरण के बाद अन्य खेल सुविधाएं विकसित हो रही हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में युवाओं का रुझान खेल की ओर बढ़ेगा। ग्रामीण खेल मैदान का ध्यान रखें तो काफी सहूलियत होगी। खेल मैदान में कई तरह की सुविधाएं होंगी विकसित मनरेगा के तहत प्रत्येक खेल मैदान में कई तरह की सुविधाएं विकसित की जानी हैं। इसमें बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट के अलावा रनिंग ट्रैक बनाना है। इसके अलावा जमीन की उपलब्धता के आधार पर फुटबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेल को भी विकसित किया जा सकता है। युवाओं को विभिन्न तरह की बहाली और खेल प्रतियोगिताओं में निपुण बनाने के लिए यह प्रयास किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खेल मैदान में खेल सुविधाओं को विकसित करने के क्रम में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य ज्यादा मुश्किल वाला कार्य है। इसमें ढलाई का काम किया जाता है। साथ ही लोहे का पोस्ट गाड़ना होता है। ढलाई का काम सवा सौ से अधिक खेल मैदान में हो चुका है। पूर्ण योजनाओं की संख्या औरंगाबाद- 8 दाउदनगर-6 देव-7 गोह-6 मदनपुर-10 नवीनगर-8 ओबरा-8 रफीगंज-3 बारुण-2

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।