चलती बाइक पर पेड़ की डाली गिरने से पिता-पुत्र घायल
गुमला के पुग्गू खोपाटोली निवासी डहरू उरांव (65) और उनके बेटे पिलई उरांव (19) शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों बाइक से गुमला लौट रहे थे, तभी एक सेमर पेड़ की डाली उन पर गिर गई। स्थानीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 31 May 2025 12:27 AM

गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू खोपाटोली निवासी डहरू उरांव (65) और उनके बेटे पिलई उरांव (19) शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों पिता-पुत्र बाइक से गुमला शहर से अपने घर लौट रहे थे। तभी संत इग्नासियुस स्कूल के समीप अचानक एक सेमर पेड़ की बड़ी डाली चलती बाइक पर गिर पड़ी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल डहरू उरांव ने बताया कि वे किसी काम से बेटे के साथ गुमला आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।